{"_id":"6135042c8ebc3e7a200ecbbc","slug":"aap-workers-upset-over-fake-appointments-haridwar-news-drn389526425","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: फर्जी नियुक्ति के आरोप में फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: फर्जी नियुक्ति के आरोप में फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला
Mon, 06 Sep 2021 10:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:10 AM IST
सार
आप के प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री के इशारे पर जिस प्रकार उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कुलपति और भाजपा ने अपने करीबियों व रिश्तेदारों को रिक्त पदों पर नियुक्त कर दिया है। उससे प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में फर्जी नियुक्ति करने के आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका। कहा भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त होकर अपने चहेतों को नौकरी देने पर लगी हुई है, जबकि योग्य युवक बेरोजगार होकर सड़कों पर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
आप के प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री के इशारे पर जिस प्रकार उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कुलपति और भाजपा ने अपने करीबियों व रिश्तेदारों को रिक्त पदों पर नियुक्त कर दिया है। उससे प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा हुआ है। ऐसा करके सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में सहायक शिक्षा निरीक्षक के 8 पदों पर अपने चहेतों की भर्ती कर दी।
विज्ञापन
महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि बीजेपी जीरो टॉलरेंस की बात करकर सत्ता में आई थी, लेकिन आज विधायक और मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। अफसरशाही पूरी तरह हावी है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षामंत्री धन सिंह रावत के कार्यकाल में हुई सभी नियुक्तियों की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
जब तक ये जांच नहीं हो जाती, तब तक धन सिंह रावत को अपना इस्तीफा देना चाहिए। इस मौके पर अनिल सती, शिशुपाल सिंह नेगी, अंबरीष गिरी, भरत कुमार, अर्जुन सिंह, राकेश लोहाट, गीता देवी, राकेश यादव, शैलेंद्र गुप्ता, ऋषिपाल, डा. एसके सिसौदिया, जितेंद्र सिसौदिया, दीपक मिश्रा, नरेंद्र कोरी आदि मौजूद रहे।
उच्च शिक्षामंत्री से मांगा इस्तीफा
पथरी। गांव पदार्था में रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षामंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन कर प्रदेश के युवाओं का अधिकार छीनने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की है। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि आप इसका पुरजोर विरोध करती है।
इस अवसर पर राजीव पाल, सोमवीर सिंह, खालिद ठेकेदार, संदीप कुमार, मुस्तफा, मोतिन अब्बासी, बबली, सबनम आदि मौजूद रहे। वहीं बहादराबाद में भी आप कार्यकर्ताओं ने मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक अमित सिंघानिया, पवन ठाकुर, प्रवीण चौधरी, डिंपल चौहान, अजमेरी खान, छंगा कुमार, मनोज कुमार, विशाल, शाहिद अली आदि शामिल रहे।