फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   aaj patanjali aaenge nepaal ke pradhaanamantree Today the Prime Minister of Nepal will Patanjali

आज पतंजलि आएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री

Sat, 17 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 17 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड रविवार सुबह हवाई मार्ग से पतंजलि योगपीठ मे आएंगे।

वे यहां स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के साथ पतंजलि योगपीठ के विभिन्न प्रकल्पों का निरीक्षण करेंगे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वे सीधे फूड पार्क पहुंचकर वहां करीब बीस मिनट रुकेंगे। इसके बाद वे हवाई मार्ग से ही  कोर कालेज पहुंचेंगे। वहां से पतंजलि फेज वन और बाद में फेज टू भी जाएंगे। नेपाल के सीएम की सुरक्षा को लेकर  देहरादून से आए आला अफसरों ने हरिद्वार में डेरा डाल लिया गया। दिन भर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी तैयारी करते रहे।  

हर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईपीएस अफसर के हाथ में रहेगी। यातायात व्यवस्था भी वरिष्ठ आईपीएस अफसर ही संभालेंगे। शनिवार को पतंजलि योगपीठ कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा निर्देश देने के साथ रिहर्सल भी की गई। इस दौरान खामियों पर मंथन कर दुरुस्त कर लिया गया। पतंजलि योगपीठ कैंपस में शनिवार को आईजी गढ़वाल रेंज संजय गुंज्याल, आईजी अंशुमान, डीआईजी पुष्पक ज्योति, जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। आईजी ने बताया कि पदार्था, पतंजलि फेज वन एवं टू पर कार्यक्रम स्थल की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईपीएस संभालेंगे। कोर कालेज से सड़क मार्ग से जब नेपाल के पीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे तब पांच मिनट पहले यातायात रोक दिया जाएगा, ठीक ऐसा ही उनकी वापसी पर भी होगा।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस फोर्स ने हर कार्यक्रम स्थल का चप्पा- चप्पा खंगाला। बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्कवॉयड ने पदार्था, पतंजलि योगपीठ फेज वन एवं टू में डेरा डाला रहा। आईजी ने बताया कि शनिवार को रात भर पुलिस फोर्स कार्यक्रम स्थल पर मुस्तैद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को कर दी उत्पाद की निकासी
हरिद्वार। फूड पार्क एवं पतंजलि योगपीठ में रविवार होने से कर्मचारियों की भीड़ न के ही बराबर होगी। शनिवार को फूड पार्क से उत्पाद की निकासी कर दी गई ताकि रविवार को निकासी की झंझट ही न रहे।


इतना फोर्स रहेगा तैनात
हरिद्वार। पूरे कार्यक्रम की सुरक्षा की जिम्मेदारी आईजी संजय गुंज्याल और आईजी अंशुमान के हाथ में होगी। इनके अलावा आईपीएस अरुण मोहन जोशी, सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, जगतराम जोशी, नीरु गर्ग, नीलेश आनंद भरने भी व्यवस्था का अहम हिस्सा रहेंगे। छह अपर पुलिस अधीक्षक, दस सीओ, 15 निरीक्षक, 51 एसआई, 25 हेड कांस्टेबल, 490 कांस्टेबल, दस प्लाटून पीएसी, बीडीएस, एलआईयू, डॉग स्कवायड, दमकल विभाग, क्यूआरटी टीम मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed