फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A woman has accused her husband and in-laws of

Haridwar News: पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप

Tue, 11 Nov 2025 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A woman has accused her husband and in-laws of
Iसिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरूI
विज्ञापन




एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग, मारपीट, गर्भावस्था में प्रताड़ना और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। महिला हेल्पलाइन में चली काउंसलिंग के बाद सिडकुल पुलिस ने महिला के पति सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



पुलिस के अनुसार तबस्सुम निवासी पुरकाजी मुजफ्फरनगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी इसी वर्ष 26 मई को सलमान निवासी मोहल्ला झोझगान पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर के साथ हुई थी। मायके वालों ने करीब 50 लाख रुपये खर्च करते हुए कार सहित अन्य सभी सामान दिया था। आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद पति सलमान, ससुर यामीन, सास मीना, जेठ नवाब व गुलबहार, जेठानी रेशम, ननंद गुलिस्ता व ननदोई आशु निवासी ग्राम मुण्डियाकी मंगलौर फ्लैट खरीदने के लिए 50 लाख रुपये की मांग करने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न शुरू हो गया।
विज्ञापन




आराेप है कि गर्भावस्था के दौरान भी उसे कमरे में बंद रखा गया और खाना तक नहीं दिया गया। 12 जुलाई को उसने एक बेटी को जन्म दिया तो ससुराल पक्ष ने उसे अपमानित किया। आरोप है कि कुछ दिन बाद उसके पति, सास-ससुर, जेठ और ननदोई ने उसकी और नवजात की हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी। जानकारी मिलने पर उसके मायके वाले पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई और उसे बच्ची समेत घर से निकाल दिया गया। तब से तबस्सुम सिडकुल क्षेत्र में रह रही है। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed