फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A speeding car hit two bike riders near Mayawati Chowk

Haridwar News: बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, चालक पर केस दर्ज

Tue, 11 Nov 2025 01:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
A speeding car hit two bike riders near Mayawati Chowk
Iरानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांचI
विज्ञापन




रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के मायावती चौक के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। कार चालक मौके से भागने की कोशिश में था लेकिन राहगीरों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली और मुकदमा दर्ज कर लिया।




पुलिस के अनुसार बहादराबाद थाना क्षेत्र के सोना विहार कॉलोनी निवासी मनोज सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे सात नवंबर को अपने सहकर्मी यश गुप्ता निवासी दीप गंगा सिडकुल के साथ मोटरसाइकिल से शिवालिक नगर से लौट रहे थे। इसी दौरान होटल प्रशांत के सामने आल्टो कार के चालक ने गलत दिशा में तेजी से आते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मनोज सैनी के माथे और पैरों में गंभीर चोटें आईं जबकि यश गुप्ता के दोनों पैरों में चोट लगीं। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed