{"_id":"69ff35adf8496e977a07644d","slug":"a-report-was-filed-for-fleeing-with-a-womans-scooter-on-the-pretext-of-helping-her-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148584-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मदद के बहाने महिला की स्कूटी लेकर भागने पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मदद के बहाने महिला की स्कूटी लेकर भागने पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में मदद के बहाने महिला की स्कूटी लेकर फरार हुए अज्ञात युवक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपी को चिह्नित कर लिया गया। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जा सकती है।
पुलिस के अनुसार, नीरू सैनी पत्नी दिनेश सैनी निवासी सत्यम विहार कॉलोनी भूपतवाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 24 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी स्कूटी भूपतवाला सर्विस सड़क स्थित एक ढाबे के पास अचानक बंद हो गई थी। इस दौरान वहां मौजूद एक अज्ञात युवक से उन्होंने स्कूटी स्टार्ट कराने में मदद मांगी।
आरोप है कि युवक स्कूटी स्टार्ट करने के बाद मौका पाकर वाहन लेकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि उनके पास आरोपी युवक की फोटो भी मौजूद है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी को चिह्नित कर तलाश की जा रही है।