फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A report was filed for assaulting a woman who was carrying a handcart.

Haridwar News: ठेला लगाने वाली महिला से मारपीट में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 29 Nov 2025 06:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 06:02 PM IST
विज्ञापन
A report was filed for assaulting a woman who was carrying a handcart.
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में सड़क किनारे ठेला लगाने वाली महिला और पास ही दुकान चलाने वाले युवक के बीच चला आ रहा विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान महिला पर हमला कर दिया गया, जिससे उसकी अंगुली फ्रैक्चर आ गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रोशनाबाद निवासी अंजलि मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह कचहरी चौराहे पर ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। वह तलाकशुदा है। पास में ही राजू भी ठेला लगताया है और प्रतिस्पर्धा के कारण वह उससे दुर्भावना रखता है।
विज्ञापन

अंजलि का आरोप है कि चार नवंबर की दोपहर जब वह काम पर थी, तभी राजू ने गाली-गलौज कर दी। आरोप है कि राजू ग्राहकों के सामने उसके चरित्र पर सवाल उठाते हुए आपत्तिजनक बातें कह रहा था। विरोध करने पर राजू, उसके भाई राहुल, कपिल और एक महिला पिंकी ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान अंजलि के दाएं हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया और शरीर पर कई चोटें आईं। बताया कि उसका ठेला हटवाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। इसके बाद मामले में अब तहरीर दी, जिस पर शुक्रवार की देर रात प्राथमिकी दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed