फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A report has been filed against unknown accused in a theft case.

Haridwar News: चोरी के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 04 Aug 2026 07:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
A report has been filed against unknown accused in a theft case.
धनौरी। रसूलपुर तेलीवाला गांव में दिनदहाड़े एक मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रदीप कुमार निवासी रसूलपुर तेलीवाला ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह वह धनौरी में अपनी शादी कार्ड एवं जनरेटर की दुकान पर काम करने चले गए थे। उसके बाद उनकी पत्नी दवाई लेने के लिए रुड़की गई थीं। दोपहर में जब वह घर लौटीं तो कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था।चोरी की सूचना मिलने पर प्रदीप कुमार घर पहुंचे और देखा कि कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ है।
विज्ञापन

अलमारी ने रखे आम की फसल के आए हुए करीब दो लाख रुपये और जेवर गायब थे। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed