{"_id":"69e775da19976f9aa901c5b1","slug":"a-man-was-attacked-inside-his-home-and-threatened-with-a-pistol-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147770-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: घर में घुसकर युवक पर हमला, कनपटी पर तमंचा रख दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: घर में घुसकर युवक पर हमला, कनपटी पर तमंचा रख दी धमकी
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट कर दी गई। आरोप है कि पहले गाली-गलौज की और फिर युवक की कनपटी पर तमंचा रखकर उसे डराया-धमकाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सुमित निवासी ग्राम रोशनाबाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अप्रैल की शाम वह अपने घर के बाहर नल पर पानी भर रहा था। इसी दौरान गांव के ही जोगेंद्र कटारिया और अनूप कटारिया आए और गाली-गलौज करते हुए जबरन उसके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि अनूप ने उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया, जबकि जोगेंद्र ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। दोनों ने पिटाई की।
शोर सुनकर उसकी मां, पत्नी और अन्य परिजन बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उन्हें भी डराते हुए पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दी। आरोप है कि दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पहले से कई मामलों में संलिप्त हैं। वह पहले भी इनके खिलाफ शिकायत दे चुका है, जिसे वापस लेने के लिए लगातार धमकाया जा रहा है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।