फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A fountain started rising in the middle of the road due to pipeline leakage

Haridwar News: पाइप लाइन लीकेज से बीच सड़क पर उठने लगा फव्वारा

Sun, 13 Oct 2024 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
A fountain started rising in the middle of the road due to pipeline leakage
I
विज्ञापन

II
I
I
I
I
पानी के खुले में बहने से लोगों के घरों में नहीं हो पा रही आपूर्ति
I
Iविभागीय लापरवाही से ब्रह्मपुरी-रावली महदूद में घरों में पहुंचने वाला पानी सड़क पर खुले में बह रहा है। पाइप लाइन फटने के बाद ऊपर की ओर उठती धारा को देख सभी हतप्रभ रह गए। हर कोई जल संस्थान के अधिकारियों को फोटो वीडियो भेजने लगा। सूचना मिलने पर जल संस्थान के कर्मी पहुंचे और उन्होंने लाइन ठीक करने की प्रक्रिया शुरू की।
I
Iदरअसल रावली महदूद की मुख्य सड़क पर कुछ दिनों से पानी लीक कर रहा था। स्थानीय निवासियों ने इसकी शिकायत जल संस्थान के अधिकारियों से की, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। शनिवार सुबह पानी का पाइप पूरी तरह फट गया और उसकी धारा सीधे ऊपर की ओर उठने लगी। 15 से 20 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा देख लोग परेशान हो गए। वहीं, राहगीरों का अवागमन भी बंद हो गया।
विज्ञापन

I
I
I
Iआपूर्ति पूरी तरह बाधित होने के कारण हजारों लीटर जहां पानी बर्बाद हो गया, वहीं कई घरों में दैनिक कार्य भी नहीं किया जा सका। रावली महदूद और ब्रह्मपुरी समेत कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही। पानी की बर्बादी को रोकने के लिए पानी के वॉल्व को जल निगम के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद देर शाम ठीक किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I----------------------------
I
I
I
Iलाइन की लीकेज के बारे में विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया है, जिसे ठीक करने के लिए विभागीय अधिकारी मजदूरों को मौके पर भेज देते हैं। मजदूर लाइन को ठीक करने के स्थान पर उसे मिट्टी से दबा देते हैं।
I
I-मामचंद
I
I
I
I------------
I
I
I
Iपेयजल लाइन का निर्माण करने वाले संबंधित ठेकेदार ने लाइन में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा है। जिस कारण लाइन में लगा नोजल टूट चुका है और पानी खुले में बह रहा है। विभागीय अधिकारियों को पेयजल की बर्बादी को रोकना चाहिए।
I
I

I
I-विपिन कुमार
I
I
I
I--------------
I
I
I
Iलीकेज वाले स्थान से पानी तेजी से फब्बारे के रूप में निकल रहा है। इसका पानी लोगों की दुकानों के साथ मकानों में भी पहुंच रहा है। कई बार पानी की धार बिजली के खंभे को भी छू रही है। कई भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

I
I

I
Iसंजय पाल
I
I
I
I---------
I
I
I
Iजल निगम की ओर से डाले गई पाइपलाइन जगह-जगह से रिशव कर रही है। जगह-जगह गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। आवागमन करने वाले राजगीर भी इनमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। विभाग के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं।
I
I

I
I-अनुज पाल
I
I-----------
I
Iहाल ही में जल निगम के जूनियर इंजीनियर का प्रमोशन होने पर उनका तबादला हो गया है। दूसरे अधिकारी से क्षेत्र में जानकारी जुटाकर व्यवस्था दुरुस्त करने और जहां-जहां पानी की लीकेज या पाइपलाइन टूटी है ।उनको तत्काल ठीक करने के निर्देश दे दिए हैं।
I
Iराजेश गुप्ता, अधिशासी अभियंता, जल निगम, हरिद्वारI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article