फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A fight broke out between groups of a businessman and a BJP leader, with sticks and rods being used

Haridwar News: व्यापारी और भाजपा नेता के गुटों में मारपीट, लाठी-डंडे चले

Sun, 07 Dec 2025 04:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 04:54 PM IST
विज्ञापन
A fight broke out between groups of a businessman and a BJP leader, with sticks and rods being used
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मायापुर में शनिवार शाम व्यापारी और एक भाजपा नेता के गुट के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडों और धारदार हथियार चले। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शहर व्यापार मंडल के महामंत्री अमन शर्मा निवासी निरंजनी अखाड़ा मायापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे वह सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर के सामने स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी भाजपा नमो एप के जिला संयोजक भोला शर्मा, उसका मामा, भाई सौरभ शर्मा और करीब 50 अज्ञात लोग हथियारों के साथ दुकान के बाहर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने उसके मित्र निपुण सिंह पर धारदार हथियार एवं लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे अमन, उसकी मां, आयुष पाराशर व अन्य लोगों पर भी ईंट-पत्थरों से हमला किया। जान से मारने की धमकी दी। उसके दुकान व मकान पर भी पथराव किया।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के सुमित बौरी निवासी निरंजनी अखाड़ा की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि पांच दिसंबर की रात उसके भाई अमित बौरी के साथ शिवालिक नगर चौक पर अभिनव चौरसिया ने मारपीट की थी। आरोप है कि अगले दिन शनिवार शाम करीब 4:45 बजे मयूर उप्रेती, अमन शर्मा और लगभग 20–25 लोग उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचे और लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमला करने में चिराग जोशी और मधु शर्मा भी शामिल थे। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि इस संबंध में दोनों तरफ से क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed