फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A family working in the fields was attacked

Haridwar News: खेत में काम कर रहे परिवार पर किया हमला

Sun, 18 May 2025 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
A family working in the fields was attacked
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के नूरपुर पंजनहेड़ी गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान के परिवार पर पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ग्राम नूरपुर पंजनहेड़ी निवासी सतीश चौहान ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को उनकी पत्नी मिथलेश, पुत्र रोहित चौहान, भाई मुकेश चौहान व भाई की पत्नी शशि खेत में काम कर रहे थे। उसी समय पहले से खेत में मौजूद पड़ोसी दिनेश चौहान, उसकी पत्नी रजनी और उनके साथ मौजूद सागर निवासी जियापोता ने मिलकर साजिशन हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि दिनेश, उसकी पत्नी रजनी और सागर ने लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला किया, जिससे रोहित चौहान को गंभीर चोटें आईं। तीनों ने जान से मारने की धमकी भी दी और फरार हो गए। हमले के बाद से परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दिनेश चौहान, रजनी और सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed