फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A dispute broke out between two families in the

Haridwar News: पड़ोसियों ने घर में घुसकर दंपती से की मारपीट, मुकदमा

Mon, 03 Nov 2025 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
A dispute broke out between two families in the
Iज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांचI
विज्ञापन




ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बच्चों के आपसी झगड़े को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया। पड़ोसियों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसकी पत्नी से मारपीट कर दी। इस दौरान महिला के सोने के जेवर गिर गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस के अनुसार फिरोज पुत्र सफदर निवासी झाड़ान कस्साबान ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक से दो बजे के बीच उनके पड़ोसी गुलनाज, नदीम, शोएब, साद, जैद, अफसाना और अब्बास उनके घर में घुस आए। सभी ने मिलकर उनके साथ और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन




आरोप है कि हाथापाई के दौरान उनकी पत्नी की नाक की सोने की लौंग और कान की बालियां टूटकर गिर गईं और गायब हो गईं। आरोप है कि झगड़ा बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर हुआ था। पड़ोसी पहले भी कई बार उनके परिवार के साथ मारपीट और अभद्रता कर चुके हैं। मारपीट में फिरोज और उनकी पत्नी को चोटें आईं। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed