फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A dengue patient was found in Dharmanagari, confirmed in the Elijah test

हरिद्वार: धर्मनगरी में मिला डेंगू का एक मरीज, एलायजा जांच में पुष्टि

Sun, 22 Aug 2021 11:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 22 Aug 2021 11:18 AM IST
सार

जिलाधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नारसन ब्लॉक, लक्सर, भगवानपुर और इमलीखेड़ा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली।

विज्ञापन
A dengue patient was found in Dharmanagari, confirmed in the Elijah test
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कैंप कार्यालय में डेंगू की रोकथाम और कोविड-19 वैक्सीनेशन की प्रगति को लेकर बैठक ली। इसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से धर्मनगरी में एलायजा जांच में एक डेंगू का मरीज मिलने की जानकारी डीएम को दी गई। इस पर डीएम ने कहा कि अगर कहीं डेंगू का लार्वा पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नारसन ब्लॉक, लक्सर, भगवानपुर और इमलीखेड़ा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली। कहा कि इन क्षेत्रों में वैक्सीनेशन की गति धीमी है। इसके लिए दस-दस गांवों को चयनित कर विशेष वैक्सीनेशन कैंप तीन दिन के भीतर लगाएं।
विज्ञापन


मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरुनाम सिंह ने कहा कि डेंगू की आशंका वाले मरीजों की एलायजा जांच कराई गई। इसमें से केवल एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई, जो कनखल एसडी कॉलेज के पास का रहने वाला है। बाकी सभी आशंकित मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि केवल एक ही व्यक्ति वर्तमान में डेंगू का मरीज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed