फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A case of renewal of Pashupati Nath Seva Sansthan Yogeshwar

Haridwar News: फर्जी दस्तावेज बनाकर आश्रम की संस्था का कराया नवीनीकरण

Wed, 25 Dec 2024 08:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:58 PM IST
विज्ञापन
A case of renewal of Pashupati Nath Seva Sansthan Yogeshwar
Iकनखल थाना क्षेत्र का मामला, कोर्ट के आदेश पर पांच पर मुकदमा दर्जI
विज्ञापन




कनखल थाना क्षेत्र में पशुपति नाथ सेवा संस्थान योगेश्वर कुटीर आश्रम के फर्जी दस्तावेज बनाकर संस्था का नवीनीकरण कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



पुलिस के अनुसार, नरेश कुमार शास्त्री उर्फ योगी नरेश नाथ शिष्य महंत स्व. मिश्रीनाथ योगी निवासी पशुपति नाथ सेवा संस्थान योगेश्वर कुटीर ब्रह्म विहार कनखल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि वह संस्था में साल 2009 से वर्ष 2014 तक कोषाध्यक्ष के पद पर रहे। ये 22 अप्रैल 2014 तक विधि मान्य थी। इसके अध्यक्ष महंत मिश्रीनाथ योगी का 17 मई 2014 को निधन हो गया था। इसके बाद सदस्य निरंजन लाल व राजबहादुर सिंह की भी मौत हो गई। इसलिए संस्था का नवीनीकरण पदाधिकारियों ने नहीं कराया। 2017 में उन्हें पता चला कि महंत मिश्रीनाथ की सेवा में रहे रोहिताश शर्मा कार्यालय से दस्तावेज चुरा लिए हैं।
विज्ञापन




आरोप है कि अपने साथी अजय कुमार, दीक्षित कुमार, श्यामसुन्दर शर्मा, संतोष कुमार के साथ मिलकर साजिश की और संस्था का फर्जी तरीके से नवीनीकरण कराने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए। संस्था के नाम की नई फर्जी कार्यकारिणी बनाकर प्रस्ताव तैयार कर उपनिबंधक फर्म सोशायटी एवं चिट्स कार्यालय हरिद्वार में संस्था को नवीनीकरण कराने के लिए आवेदन किया। आरोप है कि रोहिताश शर्मा ने स्वयं को संस्था का अध्यक्ष दर्शाते हुए फर्जी कार्यकारिणी बनाकर संस्था का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नवीनीकरण 2016 में करा लिया। 2018 में पत्र देने पर जांच के बाद कार्यालय रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटीज देहरादून ने 2022 में नवीनीकरण को निरस्त करने के आदेश दिए। आरोप है कि फर्जी तरीके से नवीनीकरण कराकर चल अचल संपत्ति को हड़पने की कोशिश की थी। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed