Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A businessman was asked to pay extortion money by calling from Armenia, one arrested

Haridwar News: आर्मेनिया से फोनकर कारोबारी से मांगी थी रंगदारी, एक गिरफ्तार

Sat, 08 Nov 2025 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
A businessman was asked to pay extortion money by calling from Armenia, one arrested
क्षेत्र के एक व्यवसायी से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने विदेश में रह रहे दोस्त से व्यवसायी को फोन कराकर यह रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि कलियर थाना क्षेत्र निवासी व्यवसायी रवि सैनी की शिकायत पर कार्रवाई की गई। रवि सैनी ने बताया था कि उन्हें एक विदेशी नंबर से धमकी भरी कॉल आई थी जिसमें 30 लाख रुपये मांगे गए थे। रकम नहीं देने पर आरोपी ने तीन दिन में उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने कॉल डिटेल खंगाली तो नंबर आर्मेनिया देश का निकला। जांच में पता चला कि विदेशी काॅलर अजय हुड्डा नामक व्यक्ति है जो आर्मेनिया में नौकरी करता है। पुलिस को यह भी पता चला कि अजय हुड्डा रोहतक के कई नंबरों के लगातार संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ और जांच के बाद पता चला कि अजय हुड्डा के साथी आशीष सैनी निवासी मूलदासपुर माजरा, थाना बहादराबाद ने पूरी योजना बनाई थी। गिरफ्तार आरोपी आशीष सैनी ने ही शिकायतकर्ता रवि सैनी और उनके भाई का नंबर अपने साथी अजय हुड्डा को दिया था। पुलिस ने आशीष सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अजय हुड्डा फिलहाल आर्मेनिया में बैठा है और आशीष सैनी से मिले स्थानीय प्रतिष्ठित और व्यवसायी वर्ग के नंबरों पर कॉल करके इस तरह की रंगदारी मांग रहा है।

--------------
यहीं नहीं रुकेगी जांच उन नंबरों की जांच में जुटी टीम जो अजय तक पहुंची हैं
एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि इस मामले की जांच यहीं तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी आशीष सैनी ने अजय हुड्डा को जितने भी फोन नंबर उपलब्ध कराए हैं पुलिस उन सभी लोगों तक पहुंचेगी। इसके लिए जिस टीम ने आशीष सैनी को गिरफ्तार किया था उसी टीम को इस काम में लगाया गया है। इस टीम में कलियर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक बबलू चौहान, उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह और पुष्कर सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार और कुमपाल सिंह शामिल हैं। इसके अलावा, सीआईयू टीम के निरीक्षक प्रदीप बिष्ट, हेड कांस्टेबल चमन सिंह और मनमोहन भंडारी, कांस्टेबल महिपाल सिंह और राहुल नेगी भी उस पूरी लिस्ट के साथ जांच-पड़ताल में जुट गए हैं, जिनके नंबर आर्मेनिया में बैठे आरोपी अजय हुड्डा तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed