{"_id":"12-69982","slug":"Haridwar-69982-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह में कड़ी होगी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह में कड़ी होगी सुरक्षा व्यवस्था
Haridwar
Updated Sat, 21 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। आईआईटी में दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जारी हैं। इस बार सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दीक्षांत समारोह में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके, इसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही संस्थान आने वालों को एक दिन का स्पेशल पास भी जारी करेगा।
आईआईटी में 21 सितंबर को दीक्षांत समारोह है। समारोह को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए आईआईटी प्रशासन सतर्क है। 21 सितंबर को आईआईटी रुड़की परिसर में केवल उन्हीं वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा, जिनपर दीक्षांत समारोह वाला एक दिन का स्पेशल पास होगा। स्टाफ को दिया जाने वाला रुटीन का पास इस दिन काम नहीं करेगा। स्पेशल पास नहीं होने पर आईआईटी स्टाफ को भी एंट्री नहीं मिल सकेगी।
हर गतिविधि पर रहेगी नजर
आईआईटी में यूं तो करीब सभी प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन दीक्षांत समारोह की सुरक्षा के मद्देनजर कैमरे बढ़ाए जा रहे हैं। दीक्षांत भवन में एंट्री से लेकर मुख्य हाल में भी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह आईआईटी मुख्य समारोह है। इस बात को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एक दिन के लिए स्पेशल पास जारी किए जा रहे हैं। साथ ही दीक्षांत भवन की एंट्री से लेकर मेन हाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
- केपी सिंह, सुरक्षा अधिकारी, आईआईटी रुड़की