{"_id":"12-65490","slug":"Haridwar-65490-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्ज होगा दुराचार के प्रयास का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्ज होगा दुराचार के प्रयास का मुकदमा
Haridwar
Updated Wed, 19 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
लक्सर। कोर्ट ने पुलिस को विधवा महिला से दुराचार का प्रयास करने के आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। आदेश मिलते ही पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार खानपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहनेवाली विधवा महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें महिला ने आरोप लगाया था कि विगत 27 मई की शाम को वह अपने घर पर अकेली थी। करीब आठ बजे देवर अजीत सिंह शराब पीकर वहां पहुंच गया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत देवर ने उस पर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी देवर धमकी देते हुए फरार हो गया। इस घटना की बाबत तुरंत ही पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसपर महिला ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।