{"_id":"12-63342","slug":"Haridwar-63342-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनने लगे ग्रीन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनने लगे ग्रीन कार्ड
Haridwar
Updated Fri, 10 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। चारधाम यात्रा पर जाने के लिए ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गये हैं। बुधवार सांय पांच बजे तक 165 ग्रीन कार्ड जारी किये गये, ये ग्रीन कार्ड टैक्सी, मैक्सी, मिनी बस, बस के लिए जारी किये गये हैं।
चारधाम यात्रा शुरू होने के लिए सरकार ने ट्रायल के तौर पर नारसन से भी ग्रीन कार्ड बनाने के आदेश दिये थे। संसाधनों के अभाव के कारण अभी केवल रोशनाबाद स्थित एआरटीओ कार्यालय से ग्रीन कार्ड जारी हो रहे हैं। निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही ग्रीन कार्ड जारी किये जा रहे हैं। यह ग्रीन कार्ड दो माह तक मान्य होंगे, रिन्यू करने के लिए दुबारा शुल्क चुकाना होगा। भले ही परिवहन व्यवसायी ग्रीन का रिन्यूबल शुल्क बार-बार चुकाने का विरोध दर्ज करा चुके हैं। परिवहन व्यवसाईयों का कहना है कि ग्रीन कार्ड बनाते शुल्क में बढ़ोत्तरी की जाय, और बार बार लिया जाने वाला रिन्यूबल शुल्क माफ कर दिया जाय।
कोट
एआरटीओ कार्यालय से ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गये हैं, आवेदकों को हाथोहाथ कार्ड बनाकर दिये जा रहे हैं। शीघ्र ही नारसन में विद्युत व्यवस्था कर वहां से ग्रीन कार्ड जारी किये जायेंगे।
विज्ञापन
..... सुधाकर चंदोला, एआरटीओ प्रशासन हरिद्वार
इनसेट
हवाई साबित हुई परिवहन मंत्री की घोषणा
प्रदेश के परिवहन मंत्री सुरेंद्र राकेश की घोषणा के अनुसार नारसन स्थित चैक पोस्ट से भी ग्रीन कार्ड जारी करने के आदेश हुए थे। कंप्यूटर पि्रंटर सहित अन्य सामग्री भी वहां पहुंच गयी थी, लेकिन जब परिवहन विभाग के कर्मचारी वहां पहुंचे तो, पता चला विद्युत विभाग द्वारा काफी समय पूर्व चैक पोस्ट का विद्युत संयोजन काटा गया है। विद्युत विभाग के कर्मचारी संयोजन जुड़वाने का जुगाड़ भिड़ा रहे हैं।