{"_id":"12-62338","slug":"Haridwar-62338-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग से भाग कर हरिद्वार रह रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग से भाग कर हरिद्वार रह रहे थे दोनों
Haridwar
Updated Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। अधेड़ व्यक्ति से शादी करने की परिवार की जिद को धता बताते हुए युवती घर का आंगन लांघ प्रेमी के साथ निकल आई। दोनों रुद्रप्रयाग से भाग कर हरिद्वार में रह रहे थे। नगर पुलिस ने दोनों को ब्रह्मपुरी कालोनी से पकड़ा है। राजस्व पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। युवती को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
नगर कोतवाल महेश चंद्र जोशी ने बताया कि रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ क्षेत्र निवासी देवेंद्र लाल पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ 18 अप्रैल को भागकर हरिद्वार आ गया था। वह हरिद्वार में एक होटल पर काम करता था। दोनों किराए पर ब्रह्मपुरी में रह रहे थे। पुलिस ने सोमवार सुबह दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि युवती ने पूछताछ में बताया है कि परिजन उसकी शादी एक अधेड़ से करने पर आमादा थे। उसकी देवेंद्र लाल से दोस्ती थी लिहाजा, उसने अपना जीवन अधेड़ के संग गुजारने से बेहतर दोस्त को जीवनसाथी बनाना बेहतर समझा। युवती के लापता होने पर उसके परिजनों ने रुद्रप्रयाग में राजस्व पुलिस के पास उसके गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवक के खिलाफ शंातिभंग के आरोप में कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि युवती के परिजनों से संपर्क किया गया। लेकिन, वह देर शाम तक नहीं पहुंचे थे। इसलिए उसे सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जा रहा है।