फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   मदद को पुकार रही ‘मासूम’ जिंदगी

मदद को पुकार रही ‘मासूम’ जिंदगी

Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
Haridwar
Haridwar Updated Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पैसों की कमी के चलते नहीं हो रही कीमियोथैरेपी
दो माह से असहनीय दर्द से तड़प रहा है गंगाराम
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। मासूम गंगाराम इलाज के अभाव में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है। कैंसर पीड़ित मासूम असहनीय दर्द से तड़प रहा है। कुष्ठ आश्रम के लोग उसके लिए दुआ मांग रहे हैं, लेकिन उसे दुआ से ज्यादा अभी दवा की जरूरत है। जिसके लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। पहले भी लोगों ने आगे आकर बच्चे की मदद की थी। अब फिर से मासूम जिंदगी मदद को पुकार रही है।
कैंसर पीड़ित ढाई साल का मासूम गंगाराम लालजीवाला स्थित स्वामी विवेकानंद कुष्ठ आश्रम में अपने माता-पिता के साथ रहता है। कुष्ठ रोगी माता-पिता जिगर के टुकड़े का जीवन बचाने के लिए भीख मांगते हैं। परिवार के पास आय का कोई जरिया नहीं हैं। पिता मोटन दास बच्चे के इलाज के लिए कुष्ठ विकलांगता के बावजूद मजदूरी करने को विवश है। पिछले वर्ष मई माह में जौलीग्रांट अस्पताल में बच्चे का इलाज किया गया था। पैसों के अभाव में पिछले दो माह से उसका इलाज नहीं हो पाया है। जिससे उसकी हालत बिगड़ती ही जा रही है। ‘अमर उजाला’ से बच्चे की पीड़ा को बया करते-करते मोटन दास फफक पड़े। बोले, दवाएं नहीं मिलने के चलते बच्चा दर्द से कराहता रहता है।
विज्ञापन



पहले भी बढ़े थे मदद को हाथ
हरिद्वार। मासूम के इलाज को धनाभाव की खबर ‘अमर उजाला’ ने 12 जुलाई 2012 में भी प्रकाशित की थी। तब शहर के कई लोगों ने बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया था। जिसके बाद ही बच्चे की कीमियोथैरेपी हुई और दवाएं खरीदी गई। उसके बाद गंगाराम काफी ठीक हो गया था। लेकिन, पिछले दो माह से पैसे की कमी इलाज में रोड़ा बन गई है। आश्रम के प्रधान महावीर दास ने बताया कि एक बार की कीमियोथैरेपी, जांच और दवाओं का खर्च 30 हजार रुपये आता है। वह इस बीच अस्पताल गए थे, लेकिन अस्पताल ने बिना पैसे इलाज से इंकार कर दिया। ऐसे में लोगों की मदद ही मासूम की जिंदगी बचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed