फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   विदेशी युवती को लूटने वाला गिरफ्तार

विदेशी युवती को लूटने वाला गिरफ्तार

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Haridwar
Haridwar Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुड़की। विदेशी युवती के साथ लूटपाट कर धक्का देने के आरोपी को पुलिस ने दस दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के हवाले से पुलिस ने रेल टिकट, दस यूरो, 31 डालर और विदेशी युवती की दवाईयां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

12 नवंबर की रात लोहारी एक्सप्रेस से हालैंड निवासी फ्लेयर टी नूजेल को एक बदमाश ने लूटपाट करने के बाद ट्रेन से फेंक दिया था। विदेशी युवती कच्चे स्थान में गिरने से बच गई। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया था। विदेशी युवती से बदमाश ने बीस यूरो, 15 सौ भारतीय मुद्रा, पासपोर्ट, दवाईयां आदि सामान लूट लिया था। विदेशी युवती से हुई लूटपाट के खुलासे का दबाव पुलिस पर बना हुआ था। पुलिस क्षेत्राधिकारी एके पांडे के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई गई थी।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली में लूट का खुलासा करते हुए एसपी सिटी किरण लाल शाह ने बताया कि आरोपी बदमाश की पहचान कमाल पुत्र मुंशी निवासी ग्राम मनसाला थाना जमालपुर दरभंगा बिहार के रूप में हुई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी नशेड़ी है और घटना के दिन वह विदेशी युवती का पीछा हरिद्वार से कर रहा था। लक्सर में उसने लूटपाट को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात आरोपी नशे की हालत में घूम रहा था। जब उससे पूछताछ की तो उसने विदेशी युवती के साथ लूटपाट की बात स्वीकार की। एसपी सिटी ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ढूंढती रही दूसरे प्रदेशों में
आरोपी बदमाश घटना के बाद लक्सर लौट आया था। जबकि उसकी तलाश में इतने दिनों तक पुलिस उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब आदि प्रदेशों के कई जिलों में खाक छानती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बताया जाता है कि आरोपी नशेड़ी है और नशे की हालत में ही वह दोबारा यहां पहुंच गया। यहां पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


अब माल खरीदने वाले की तलाश
पुलिस को अब चोरी का माल खरीदने वाले की तलाश है। पुलिस ने बताया कि विदेशी युवती से कमाल ने डिजिटल कैमरा, आई कार्ड आदि सामान लूटा था। कैमरे को उसने हरिद्वार के रहने वाले मुकेश को बेचा है। पुलिस को अब मुकेश की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed