{"_id":"12-53583","slug":"Haridwar-53583-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोही, रिया और पलक ने बढ़ाया धर्मनगरी का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोही, रिया और पलक ने बढ़ाया धर्मनगरी का मान
Haridwar
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में डीपीएस रानीपुर की छात्रा आरोही प्रथम स्थान पर रहीं।
केंद्रीय भूमि जल बोर्ड में आयोजित ये प्रतियोगिता ‘जल संरक्षण अभियान-2012’ पर आधारित थी। इसमें प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के हजारों बच्चों ने अपनी पेंटिंग्स भेजी थी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली आरोही को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा के महानिदेशक सुधांशु रंजन ने 10 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बीएमएल मुंजाल ग्रीन मैडोज स्कूल की कक्षा छह की छात्रा रिया खन्ना ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। रिया को आठ हजार रुपये के इनाम से सम्मानित किया गया। वहीं तीसरा स्थान डीपीएस में कक्षा पांच की छात्र पलक धवन को हासिल हुआ। ग्रीन मैडोज स्कूल की प्रधानाचार्या रेणुका अरोरा और केसी पांडे ने विजेता छात्राओं को बधाई दी।