{"_id":"12-53580","slug":"Haridwar-53580-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठ बोल रहे हैं कृषि मंत्री : चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठ बोल रहे हैं कृषि मंत्री : चैंपियन
Haridwar
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लक्सर। वन विकास निगम के अध्यक्ष व खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कृषि निदेशालय को स्थानांतरित किए जाने के मामले में कृषि मंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। चैंपियन का कहना है कि स्थानांतरित किए जाने से संबंधित कोई शासनादेश अभी तक शासन से पारित नहीं हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निदेशालय को पौड़ी के बजाए हरिद्वार में स्थानांतरित करने की मांग की है।
विधायक चैंपियन शुक्रवार को लक्सर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि निदेशालय को पौड़ी स्थानांतरित किए जाने के मामले में हरक सिंह रावत झूठ बोल रहे हैं। कृषि मंत्री द्वारा यह कहा जाना कि कृषि निदेशालय पौड़ी के स्थानांतरित किए जाने संबंधित शासनादेश जारी किया गया है, झूठ है। चैंपियन ने कहा कि 26 जुलाई 2007 को मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया था कि कृषि निदेशालय देहरादून में रखा जाएगा। इसके बाद चार अगस्त 2005 में भी कृषि निदेशालय को देहरादून में ही संचालित किए जाने का शासनादेश जारी हुआ था। 20 सितंबर 2010 को भी जारी की गई अधिसूचना में कृषि निदेशालय को देहरादून में ही संचालित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। चैंपियन का कहना है कि खेतीबाड़ी बाहुल्य कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के चार जनपद हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर हैं। इसलिए यदि कृषि निदेशालय को देहरादून से स्थानांतरित किया जाता है तो उसे हरिद्वार में स्थापित किया जाना चाहिए। चैंपियन ने बताया कि आगामी दिनों में होने वाली कैबिनेट की बैठक में भी यह मांग उठाई जाएगी।