फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   छात्र ने की थी सिंचाई कर्मी के घर चोरी

छात्र ने की थी सिंचाई कर्मी के घर चोरी

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Haridwar
Haridwar Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुड़की। चावमंडी में सिंचाईकर्मी के घर में चोरी उसके पड़ोस में किराए पर रह रहे एक छात्र ने की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी, सोने के कुंडल और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आररोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के चावमंडी निवासी सिंचाई विभाग के कर्मचारी विनोद जैन के घर का चोराें ने 20 नवंबर को ताला तोड़ दिया था। घर के भीतर घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और विनोद जैन की पत्नी के कुंडल, मोबाइल फोन और आंगन में खड़ी स्कूटी लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली प्रभारी महेश चंद जोशी ने बताया कि जांच के दौरान विनोद जैन के पड़ोस में किराए पर रहने वाले युवक मोहित निवासी डेला नगला थाना ढिढोला जिला अमरोहा का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो उसकी जेब से मोबाइल और सोने का कुंडल बरामद हो गया। पूछताछ में आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक शहर के एक कालेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उसकी निशानदेही स्कूटी भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौक पूरा करने के लिए की वारदात
सिंचाई कर्मी के घर चोरी करने वाले युवक ने अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात की। गंगनहर कोतवाली प्रभारी महेश चंद जोशी ने बताया कि युवक किराए का मकान लेकर पढ़ाई कर रहा था। उसके घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। छात्र के पास एक सस्ता मोबाइल फोन था। अपने शौक पूरा करने के लिए उसने विनोद जैन के घर में चोरी की।


पुलिस की सक्रियता आई काम
इस मामले में स्कूटी चोरी होने के बाद पुलिस का आशंका थी कि चोर ने स्कूटी बेचने के लिए किसी न किसी से संपर्क जरूर किया होगा। इसलिए पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाया। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि एक युवक स्कूटी बेचने की बात किसी से कर रहा है। शक के आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। तलाशी ली तो उसकी जेब से कुंडल और मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद उसने पुलिस के सामने सच उगल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed