{"_id":"12-53387","slug":"Haridwar-53387-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से डर पत्नी गंगा में कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से डर पत्नी गंगा में कूदी
Haridwar
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादराबाद। कथित प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने गंगा में छलांग लगा दी। प्रेमी उसे बचाने नहर में कूद गया जबकि पति नहर किनारे इसे देखता रहा। सूचना पर पहुुंची बहादराबाद पुलिस तीनों को लेकर थाने पहुंची। जहां बिना लिखापढ़ी के मामला रफादफा कर दिया।
पुलिस ने बताया कि एक महिला सिडकुल में काम करती थी। इस दौरान श्रीनगर गढ़वाल में पढ़ रहे एक छात्र से इसे प्र्रेम हो गया। छात्र अक्सर हरिद्वार आकर महिला से मिलता था। मंगलवार को भी सलेमपुर नहर के पास महिला और उसका कथित प्रेमी मिल रहे थे। इस बीच पति भी वहां पहुंच गया और उसने दोनों के साथ मारपीट कर दी। साथ ही पत्नी को घर पहुंचने पर देख लेने की भी धमकी दे दी। इससे डरकर पत्नी गंगनहर में कूद गई। पत्नी को डूबते देख पति का दिल नहीं पसीजा। लेकिन प्रेमी इसे बचाने नहर में कूद गया। मुश्किल से महिला को बाहर निकाला गया। तीनों को पुलिस बहादराबाद थाने ले आई। साथ ही मामले से परिजनों को सूचित कर दिया है। बाद में बिना किसी लिखा-पढ़ी के मामले को रफादफा कर दिया।