{"_id":"12-53242","slug":"Haridwar-53242-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावत ने संतों को दिया बेटी की शादी का निमंत्रण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावत ने संतों को दिया बेटी की शादी का निमंत्रण
Haridwar
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने दक्ष मंदिर पहुंचकर साधु संतों को अपनी बेटी अनुपमा रावत की शादी का निमंत्रण दिया। सांसद प्रवक्ता ठाकुर रतन सिंह और सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने सर्वप्रथम दक्ष मंदिर में मत्था टेक भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि रावत ने महानिर्वाणी अखाड़ा में महंत रविंद्र पुरी, बड़ा अखाड़ा में महंत मोहनदास, जगद्गुरु आश्रम में शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम, निरंजनी अखाड़ा में महंत ललितागिरी, दक्षिण कालीपीठाधीश्वर में कैलाशानंद ब्रह्मचारी, स्वामी चिन्मयानंद, भूमापीठाधश्वर अचुत्यानंद, स्वामी हरिचेतनानंद और शांतिकुंज में शैलदीदी का आशीर्वाद लिया। साथ ही विवाह का निमंत्रण दिया।