{"_id":"12-52839","slug":"Haridwar-52839-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और समिति के अध्यक्ष ने सहायक शिक्षक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान और समिति के अध्यक्ष ने सहायक शिक्षक को पीटा
Haridwar
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लक्सर। प्राथमिक स्कूल में बच्चों की ड्रेस बनवाने को लेकर हुए विवाद के बाद स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और ग्राम प्रधान ने सहायक अध्यापक के साथ मारपीट कर दी। सहायक अध्यापक ने किसी तरह भागकर जान बचाई। शिक्षक की ओर से मारपीट की तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राथमिक स्कूल बसेड़ी खादर में बच्चों की ड्रेस बनाने को लेकर कई दिनों से शिक्षक और प्रबंधन समिति व ग्राम प्रधान के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष फुरकान, ग्राम प्रधान कमरुद्दीन और उसका भाई फखरुद्दीन स्कूल पहुंचे। तीनों लोग अपने हिसाब से ड्रेस बनवाने की बात करने लगे। इस पर सहायक अध्यापक जितेंद्र ने कहा कि दूसरे स्कूलों के तरह विभाग के नियमानुसार ही ड्रेस बनाई जानी है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों लोगों ने शिक्षक के साथ मारपीट कर दी। शिक्षक ने तीनों की चुंगल से बचकर किसी तरह जान बचाई और सीएचसी लक्सर पहुंचकर मेडिकल कराया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी।
वहीं, ग्राम प्रधान कमरुद्दीन का कहना है कि शिक्षक लड़कियों के लिए सलवार की बजाय स्कर्ट बनवाना चाह रहा था। उन्होंने मारपीट के आरोपों को बेबुनियाद बताया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष फुरकान का कहना है कि हमने ड्रेस कोड को लेकर समिति की बैठक की थी, उसमें तय हुआ था कि गांव के अनुसार ही ड्रेस बनेगी। शिक्षक के आरोप बेबुनियाद हैं।