{"_id":"12-52837","slug":"Haridwar-52837-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार के खिलाफ हुए स्वामी यतीश्वरानंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार के खिलाफ हुए स्वामी यतीश्वरानंद
Haridwar
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। तहसीलदार के पक्ष में कर्मचारियों के उतरने के बाद अब हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद तहसीलदार के खिलाफ ग्रामीणों के साथ लामबंद हो गए हैं। यतीश्वरानंद ने तहसीलदार को हटाने की मांग की है। साथ ही पथरी थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह पर कार्रवाई की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दे डाली है। वहीं प्रशासन और पुलिस अफसरों की संवेदनहीनता के चलते विवाद लगातार बढ़ रहा है।
तहसीलदार ने एसडीएम और जिलाधिकारी से पथरी थानाध्यक्ष की शिकायत कर दी थी। वहीं तहसीलदार के समर्थन में तहसील प्रशासन के कर्मचारी लामबंद हो गए थे। साथ ही पुलिस पर खनन को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की थी। उधर, विधायक स्वामी यतीश्वरानंद पथरी थानाध्यक्ष के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि तहसीलदार खनन को बढ़ावा दे रहे हैं। तहसीलदार कहा कि तहसीलदार को नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उधर, युवा ग्रामीण विकास समिति ने बैठक कर तहसीलदार पर निशाना साधा है। समिति के अध्यक्ष शुभम सैनी ने कहा कि थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह के खिलाफ कार्रवाई हुई तो वे आंदोलन करेंगे। जसोदरपुर गांव के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर तहसील प्रशासन पर अवैध खनन कराने का आरोप लगाया है। साथ ही इसकी शिकायत सीएम से भी करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सुभाष पाल, शिव कुमार, विक्रम, धर्मेंद्र आदि उपस्थित थे।