{"_id":"12-50944","slug":"Haridwar-50944-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती कराने के नाम पर पैसे ले रहा युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती कराने के नाम पर पैसे ले रहा युवक पकड़ा
Haridwar
Updated Fri, 12 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुड़की। सेना में भर्ती कराने के नाम पर भर्ती स्थल पर रुपये ले रहे एक युवक को सेना की इंटेलीजेंस ने दबोच लिया। आरोपी सैन्यकर्मियों को अभ्यर्थी के परिजन समझ नगदी ले रहा था। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी जीबी पांडे ने बताया कि रुड़की में आठ अक्तूबर से सेना की भर्ती चल रही है, जो 13 अक्तूबर तक चलती है। इस दौरान सेना की इंटेलीजेंस भर्ती स्थल पर मौजूद रहती है। बृहस्पतिवार को एक युवक भर्ती स्थल पर घूम रहा था। सेना की इंटेलीजेेंस की नजर उस पर गई तो उन्हें कुछ शक हुआ। सादे कपड़ोें में घूम रहे सैन्यकर्मियों ने उससे संपर्क साधने का प्रयास किया तो पता चला कि वह सेना में भर्ती कराने का दावा कर रहा है। आरोपी ने सैन्यकर्मियों को अभ्यर्थियों का परिजन समझकर भर्ती कराने का दावा किया। आरोपी ने कहा कि उसकी अंदर जान पहचान है और वह साढे़ बारह हजार रुपये में आसानी से भर्ती करवा देगा। सैन्यकर्मियों ने उसे रकम दी। आरोपी ने जैसे ही धनराशि हाथ में ली तो सैन्यकर्मियों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी युवक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकुश निवासी झबरेड़ा बताया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।