{"_id":"12-50937","slug":"Haridwar-50937-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेट लिस्ट आई नहीं, कैसे बंटेगा बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेट लिस्ट आई नहीं, कैसे बंटेगा बीज
Haridwar
Updated Fri, 12 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुड़की। कृषि विभाग ने गेहूं का बीज तो भिजवा दिया, लेकिन रेट लिस्ट अभी तक जारी नहीं की गई है। किसानों को बीज पर कितनी छूट मिलेगी, इसके लिए भी कोई आदेश नहीं मिले हैं। इससे विभागीय अधिकारी असमंजस में हैं, तो किसान परेशान।
गेहूं की बुवाई का मौसम शुरू हो गया है। किसान 15 अक्तूबर से गेहूं की बुवाई करते हैं, जिन्हें कृषि विभाग हर साल गेहूं का बीज अनुदान पर उपलब्ध कराता है। सरकारी केंद्रों से अच्छा और उपचारित बीज मिल जाता है। जिसकी पैदावार भी अच्छी होती है। इसलिए ज्यादातर किसान इन्हीं केंद्रों से गेहूं का बीज खरीदते हैं। कृषि विभाग ने भी ब्लाक के किसानों के लिए तीन दिन पहले 736 कुंतल गेहूं के बीज की पहली खेप राजकीय बीज गोदाम पर भेज दी है। लेकिन, इस बीज की रेट लिस्ट और किसानों को मिलने वाली छूट संबंधी कोई जानकारी स्थानीय अधिकारियों को उपलब्ध नहीं कराई गई है। इससे अधिकारी इस बीज को किसानों को नहीं दे पा रहे हैं, जबकि बीज लेने को आने वाले किसान खाली हाथ लौट रहे हैं। किसान साधुराम त्यागी, लोकेंद्र, परवीन, रमेश आदि का कहना है कि वे कई दिनों से बीज केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बीज नहीं मिल पा रहा है। राहत की बात यह है कि बीज अब गोदाम से न्याय पंचायत केंद्रों पर भिजवाया जा रहा हैं, जिससे किसानों को इसे खरीदने में आसानी होगी।
बीज की दो प्रजातियां भी पहुंची
केंद्र पर गेहूं के बीज की अभी तक मात्र दो प्रजातियां ही पहुंच पाई हैं। जबकि, बुवाई के लिए करीब आधा दर्जन प्रजातियों का बीज ब्लाक के लिए भेजा जाता है। जो प्रजातियां उपलब्ध कराई गई हैं, उनमें डीबीडब्ल्यू-17 का 600 और पीबीडब्ल्यू-154 136 कुंतल शामिल है। यह बीज अगेती बुवाई के लिए है। ब्लाक के लिए अभी करीब एक हजार कुंतल बीज आना बाकी है।
विज्ञापन
कोट
बीज अभी न्याय पंचायत केंद्रों पर भिजवाया जा रहा है। जल्द ही कुछ और बीज भी भेजा जाएगा। निदेशालय से रेट लिस्ट और छूट पर बीज उपलब्ध कराने के आदेश अभी तक नहीं मिले हैं। दो-चार दिन में ही आदेश मिलने की उम्मीद है। जिसके बाद किसानों को बीज वितरित करना शुरू कर दिया जाएगा।
- जेपी तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी, हरिद्वार।