{"_id":"12-49934","slug":"Haridwar-49934-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि का साथ चाहती है हावर्ड यूनिवर्सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि का साथ चाहती है हावर्ड यूनिवर्सिटी
Haridwar
Updated Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। अमेरिका का हावर्ड विश्वविद्यालय पतंजलि योगपीठ से मिलकर अपने देश में योग और आयुर्वेद के कोर्स शुरू करवाना चाहता है। हावर्ड के सीनियर वाइस प्रेजीडेंट एवं सेक्रेटरी ने इस आशय का पत्र पतंजलि के कुलपति को भेजा है। पत्र में कहा गया है कि अमेरिका की प्रसिद्ध संस्था नासा भी योग और आयुर्वेद का लाभ अपने वैज्ञानिकों को देना चाहती है।
बुधवार को बाबा रामदेव ने पत्रकारों को हावर्ड विवि द्वारा भेजे गए पत्र की प्रतियां वितरित की। हावर्ड के सीनियर वाइस प्रेजीडेंट एवं सेक्रेटरी आरटिस हैंपशायर कोवान ने पत्र में पतंजलि के साथ मिलकर अपने विवि में योग, आयुर्वेद एवं आयुर्वेदिक औषधियों के बारे में पाठ्यक्रम शुरू करवाने का प्रस्ताव किया है। बाबा रामदेव ने उम्मीद जताई कि यह समझौता परवान चढ़ेगा और अमेरिका भी योग और आयुर्वेद से लाभान्वित होगा।