{"_id":"47656","slug":"Haridwar-47656-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के साथ आबकारी विभाग के छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के साथ आबकारी विभाग के छापे
Haridwar
Updated Tue, 28 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादराबाद/पथरी। शराब तस्करों की जड़ें उखाड़ने के लिए सहदेवपुर गांव की महिलाओं का अभियान सोमवार को भी जारी रहा। महिलाओं की दहाड़ से विभागीय अधिकारियों की नींद टूटने लगी है। आबकारी अधिकारियों के साथ पहली बार पुलिस गांव पहुंची। आबकारी अधिकारियों ने आंदोलनरत महिलाओं से मुलाकात कर आरोपियों के घर छापे मारे, लेकिन कोई आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। अलबत्ता एक आरोपी के घर से शराब बनाने का सामान और खाली जरीकेन आदि बरामद किए हैं। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पिछले हफ्ते से सहदेवपुर गांव में महिलाएं शराब के खिलाफ अभियान चला रही हैं। आबकारी निरीक्षक प्रभाशंकर मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय दल ने सोमवार सुबह गांव का दौरा किया। ग्राम प्रधान सुषमा देवी और उनके अभियान से जुड़ी महिलाओं से आबकारी निरीक्षक ने मुुलाकात की। महिलाओं ने कुछ तस्करों के बारे में शिकायत की। आबकारी निरीक्षक ने बताए गए आरोपियों के घरों में महिलाओं के साथ छापे मारे। लेकिन कोई हाथ नहीं आया। अलबत्ता रघुबीर के घर से शराब बनाने का सामान एवं खाली जरीकैन आदि बरामद किए गए। अभियान से जुड़ी महिलाओं एवं अन्य लोगों को आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के नंबर दिए गए हैं। साथ ही यह आश्वासन भी कि जब भी ग्रामीण, विभाग से इस संबंध में मदद मांगेंगे, टीम मौके पर पहुंचकर सहदेवपुर और आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग करेगी। दूसरी तरफ, थानाध्यक्ष पथरी एसएस नेगी ने भी गांव में बैठक ली और चेतावनी दी कि शराब का गोरखधंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।