{"_id":"46359","slug":"Haridwar-46359-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को घर में घुसा मगरमच्छ, हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को घर में घुसा मगरमच्छ, हड़कंप
Haridwar
Updated Wed, 08 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। देर शाम को गंगा से निकला एक मगरमच्छ फतवा गांव में घुस गया। लोगों ने शोर मचाया तो वह एक मकान में घुस गया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। जिसके बाद घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर वापस गंगा में छोड़ा गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार देर शाम करीब 10 बजे फतवा गांव के रास्ते में एक मगरमच्छ दिखा तो लोगाें ने शोर मचा दिया। लोगाें की चहलकदमी और शोर सुनकर मगरमच्छ सुखवीर के मकान में जा घुसा। जिससे परिजनों में अफरातफरी मच गई। सभी किसी तरह घर से बाहर निकल गए। ग्रामीणों ने मगरमच्छ की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने कारण करीब दो घंटे बाद वह घर में पड़ा नजर आया। जिसके बाद ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने रात करीब एक बजे मगरमच्छ को पकड़कर गंगा में छोड़ा। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि, गांव में मगरमच्छ घुसने की घटना से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन