{"_id":"5aa6cbdf4f1c1bc4758b50cc","slug":"91520880607-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डाले जा रहे गंदे नालों पर भड़के कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डाले जा रहे गंदे नालों पर भड़के कांग्रेसी
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कांग्रेसियों ने गंगा में गिर रहे गंदे नालों के विरोध में सीसीआर टावर मार्ग पर प्रदर्शन किया। साथ ही अधिकारियों पर नमामि गंगे के नाम पर पैसा डकारने का आरोप लगाया।
सोमवार को प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष तरूण नैयर ने कहा कि तीर्थ स्थली की मर्यादा को तार-तार किया जा रहा है। सैकड़ों गंदे नाले गंगा में बहाए जा रहे हैं। कई योजनाएं गंगा के नाम पर संचालित है बावजूद धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। होटलों का गंदा पानी गंगा को प्रदूषित कर रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन एवं नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। प्रदीप आहूजा एवं श्रेय तलवार ने कहा कि नगर निगम की उदासीनता के चलते गंगा में गंदे नाले समाहित किए जा रहे हैं। एनजीटी के आदेशों का पालन भी नहीं हो पा रहा है। सामाजिक संस्थाएं भी मात्र गंगा सफाई अभियान को लेकर खाना पूर्ति कर रही हैं। प्रदर्शन करने वालों में हरद्वारी लाल, अश्वनी कश्यप, जितेंद्र, मिंटू यादव, अनुज गर्ग, प्रकाश कुमार, मनोज जाटव, अमित, अश्वनी, अभिषेक बिश्नोई, पवन अरोड़ा, प्रकाश सिंह राणा, राहुल चौधरी, जयंत कौशिक, देवेंद्र भट्टी, मनीष आदि शामिल हुए। ब्यूरो