{"_id":"5a7894ed4f1c1ba4268b8a73","slug":"91517851885-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कई परिवारों ने नौनिहालों का टीकाकरण कराने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कई परिवारों ने नौनिहालों का टीकाकरण कराने का किया विरोध
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
स्कूली बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए शुरू किए गए रूबैला टीकाकरण अभियान का कई मदरसों व शिक्षण संस्थाओं के साथ ही परिवारों की ओर से भी विरोध करने से शिक्षा विभाग के अफसरों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में जिला शिक्षाधिकारी ने सभी उपखंड शिक्षाधिकारियों, प्रधानाचार्यों और मदरसा संचालकों से जागरूकता अभियान में तेजी लाने एवं शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय कार्यक्रम मिजिल्स रुबैला एवं सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत नौ माह से लेकर 15 साल तक के सभी बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। जिले के कई गांवों में टीकाकरण का विरोध किया जा रहा है। ऐसे में अभियान में जुटी टीमों के सामने संकट खड़ा हो गया है। मामला शिक्षा निदेशालय तक भी पहुंचा है। अब इस मामले में जिला शिक्षाधिकारी डा. आरडी शर्मा ने सभी उपखंड शिक्षाधिकारियों के अलावा प्रधानाचार्यों, मदरसा संचालकों का निर्देशित किया है कि वे अपने- अपने इलाकों में सभी परिवारों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। जिला शिक्षाधिकारी ने आदेश जारी किया है कि सभी प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों के मोबाइल नंबर चिकित्सा विभाग की टीम को मुहैया कराया जाए ताकि जरूरत पड़ने पर डाक्टरों की टीम प्रधानाचार्यों को मौके पर भी बुला सके।