फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   91 Girsu buildings in Haridwar Corporation area, accident may happen

हरिद्वार निगम क्षेत्र में 91 गिरासू इमारतें, हो सकती है दुर्घटना

Wed, 22 Jul 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
91 Girsu buildings in Haridwar Corporation area, accident may happen
नगर निगम क्षेत्र में कई इमारतें ऐसी हैं जो कभी भी गिरकर बड़े हादसे का सबब बन सकती हैं। नगर निगम प्रशासन ने अपने क्षेत्र में 91 गिरासू भवन चिह्नित किए हुए हैं। इनमें धर्मशालाएं और सरकारी स्कूल भवन भी हैं। इन्हें प्रत्येक साल नोटिस जारी कर गिराने को आदेश दिए जाते हैं। भवन मालिकों ने मरम्मत कराने और किरायेदार की तरफ से खाली न करने आदि के बहाने बनाकर इनको नहीं गिराया जाता है।
विज्ञापन

मंगलवार को तेज बारिश में हरकी पैड़ी की दीवार गिरने के बाद नगर निगम क्षेत्र के गिरासू भवनों से भी दहशत बनी हुई है। मानसून से पहले ही नगर निगम के निर्माण विभाग की ओर से गिरासू भवनों को चिह्नित कराने का काम शुरू करा दिया जाता है। निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पवन कोठियाल के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र में गिरासू इमारतों को चिन्हित किया गया। कनखल क्षेत्र के लाटोवाली व राजघाट, ज्वालापुर के कई क्षेत्रों में, देवपुरा चौक, हरकी पैड़ी क्षेत्र, खड़खड़ी, भूपतवाला में 91 इमारतें चिह्नित किए हुए हैं। इन इमारतों में कई परिवार अब भी रह रहे हैं। इन परिवारों के साथ आसपास के मकानों को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

इस साल 91 इमारतें चिह्नित की हुई हैं। इनमें से 34 इमारतों के मालिकों ने मरम्मत करने की बात बताई है। अन्य शेष बचे हुए इमारतों के मालिकों या प्रबंधकों को दोबारा से नोटिस जारी किया जा रहा है। यदि फिर भी मरम्मत या गिराई नहीं तो नगर निगम स्वयं कार्रवाई को मैदान में उतरेगा। लोगों की जान से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेंद्र सिंह भंडारी, मुख्य नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed