फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   840 players from across the country will showcase their talents in Dharmanagari

Haridwar News: धर्मनगरी में दिखाएंगे देशभर के 840 खिलाड़ी अपनी प्रतिभाएं

Tue, 28 Jan 2025 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
840 players from across the country will showcase their talents in Dharmanagari
हरिद्वार। प्रदेश की मेजबानी कर रहे उत्तराखंड के धर्मनगरी में भी 840 देशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभाएं दिखाएंगे। ये खिलाड़ी कुश्ती, हॉकी और कबड्डी में अपना दमखम दिखाएंगे। वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में कबड्डी से राष्ट्रीय खेलों का आगाज शुरू होगा।
विज्ञापन




देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल शुरू होने जा रहे हैं। खेलों के लिए वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद को भी चुना गया है। इनमें सबसे पहले 29 जनवरी से कबड्डी की प्रतियोगिताएं होंगी, जो पांच दिन दो फरवरी तक चलेंगी।
विज्ञापन


इसके बाद चार फरवरी से हॉकी और फिर दस फरवरी से कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी। सबसे अधिक हॉकी की प्रतियोगिताएं 10 दिन 13 फरवरी तक चलेंगी। कबड्डी पांच और कुश्ती चार दिन चलेगी। कुश्ती दस फरवरी से 13 फरवरी तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलों के लिए देश के कोने-कोने से खिलाड़ी धर्मनगरी में आएंगे। हाॅकी प्रतियोगिता में महिला-पुरुष 360 खिलाड़ी आएंगे। कबड्डी में 192 महिला और पुरुष खिलाड़ी आएंगे। इन खेलों के लिए महिला-पुरुष बराबर रहेंगे। कुश्ती में पुरुष 192 और 96 महिला खिलाड़ी अपना दांव दिखाने के लिए आएंगे। कुश्ती में कुल 288 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों के लिए कुश्ती, हॉकी और कबड्डी के लिए मैदान तैयार कर लिए गए हैं। खिलाड़ियों के रहने के लिए भी 28 होटलों को फाइनल कर दिया गया है। इनमें चार होटल शहर और 24 होटल शिवालिक नगर और बहादराबाद में चयनित किए गए हैं।




-----------

खिलाड़ियों के साथ 401 का रहेगा स्टाफ



हरिद्वार। हॉकी, कुश्ती और कबड्डी के खिलाड़ियों के साथ 401 लोगों का स्टाफ भी रहेगा। इसमें तकनीकि स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ रहेगा। स्टाफ में सबसे ज्यादा हॉकी के 540 लोग स्टाफ में आएंगे, जबकि, कबड्डी में 321 और कुश्ती में 416 लोगों का स्टाफ खिलाड़ियों के साथ आएगा। इनकी रुकने व्यवस्था भी होटलों में टीमों के साथ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed