फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   तापमान में बढ़ोतरी न होने से नहीं लौट रहे राजहंस

तापमान में बढ़ोतरी न होने से नहीं लौट रहे राजहंस

Wed, 20 Mar 2019 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
तापमान में बढ़ोतरी न होने से नहीं लौट रहे राजहंस
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

तापमान में बढ़ोतरी न होना राजहंसों की जीवन प्रक्रिया को प्रभावित कर रहा है। यह तथ्य गुरुकुल कांगड़ी विवि के अंतरराष्ट्रीय पक्षी वैज्ञानिक प्रो. दिनेश भट्ट की टीम के शोध कार्य में सामाने आया है। शोध टीम के अनुसार, इस वर्ष मिस्सरपुर गंगा घाट पर 35-36 राजहंसों के जोड़े पहुंचे, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी नहीं होने से राजहंसों की वापसी नहीं हो पा रही है।

प्रो. दिनेश भट्ट ने बताया कि राजहंसों की वापसी के लिए दिनमान और तापमान दोनों की समनान्तर बढ़ोतरी होनी चाहिए। क्योंकि पर्यावरण के ये दोनों घटक पक्षियों के मस्तिष्क में स्थित जैविक घड़ी को प्रवास पर जाने का बोध कराते हैं और जैविक घड़ी की क्रिया से न्यूरो हार्मोन्स निर्गत होकर पक्षियों को माइग्रेशन के संकेत देते हैं। लेकिन तापमान में बढ़ोतरी न हो पाने के कारण राजहंसों की जीवन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और राजहंसों की वापसी नहीं हो पा रही है। प्रो. भट्ट ने बताया कि यदि राजहंसों की देर से वापसी हुई तो इनके प्रजजन काल का समय छोटा रह जाएगा। विदित हो कि प्रवासी पक्षी वापस स्वदेश लौटकर सबसे पहले जोड़ा बनाते हैं, घोसला बनाना, मादा पक्षी को रिझाना, एक-दूसरे की परवाह करना और अगस्त से पूर्व बच्चों का लालन-पालन पूर्ण कर लेते हैं। ये पक्षी अपने नए बच्चों के साथ पुन: बर्फ गिरने से पूर्व उष्ण कटिबंधीय देशों जैसे भारतीय उपमहाद्वीप में शरद, शिशिर और हेमंत ऋतु बिताने के लिए यात्रा पर निकल आते हैं, ताकि ये अत्यधिक ठंड से अपने परिवार की रक्षा कर सकें। प्रो. भट्ट के साथ वर्तमान में डॉ. अमर सिंह, रोबिन, पारूल, आशीष शोधरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed