फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   तिलभांडेश्वर मंदिर का वार्षिकोत्सव उल्लास से मना

तिलभांडेश्वर मंदिर का वार्षिकोत्सव उल्लास से मना

Sat, 25 Aug 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
तिलभांडेश्वर मंदिर का वार्षिकोत्सव उल्लास से मना

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि जहां श्रद्धा होती है, वहीं भगवान का वास होता है। श्रद्धा का ही पूजा में विशेष महत्व है। शिव ही एकमात्र ऐसे देव है जो उपासक की उपासना और एक लोटा जल व त्रिदल मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं।

श्री तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने मंदिर में पूजा अर्चना की और विश्व शांति महायज्ञ की सराहना की। उन्होंने कहा कि भगवान शिव को जलधारा प्रिय है। श्रद्धापूर्वक अर्पित किया गया एक पुष्प भी भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पर्याप्त है। मंदिर के महंत स्वामी त्रिवेणी दास महाराज ने कहा कि भगवान शंकर की पूजा कल्याणकारी है। हरिद्वार में शिव पूजा का श्रावण मास में विशेष फल की प्राप्ति होती है। शिव का पूजन करने से पापों का क्षय होता है। शिव के नाम का जीवन में एक बार भी स्मरण करने से जन्म- जन्मांतर के पापों को क्षय होता है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज, स्वामी गोपाल मुनि, महंत दामोर और समस्त षड्दर्शन साधु समाज के संत के अतिरिक्त अरविंद अग्रवाल, अमित चावला, सुरेंद्र अरोड़ा, सुंदर मनवाल, हिमांशु चोपड़ा, रमेश अग्रवाल, संजय हांडा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed