{"_id":"5ae0c4794f1c1b9d098b66d5","slug":"81524679801-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर निकाय क्षेत्र में बनाएं स्लॉटर हाउस: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर निकाय क्षेत्र में बनाएं स्लॉटर हाउस: डीएम
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार।
जिलाधिकारी दीपक रावत ने सभी निकाय क्षेत्रों में कांजी हाउस और स्लाटर हाउस बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पशु क्रूरता अधिनियम का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए।
बुधवार को रोशनाबाद में हुई जिला पशु क्रूूरता निवारण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने पशु कल्याण के लिए आवारा पशुओं के लिए कांजी हाउस और मांस विक्रेताओं के लिए स्लाटर हाउस बनाना जरूरी बताया। डीएम ने हरिद्वार नगर निगम के नगर आयुक्त नितिन भदौरिया सहित समस्त स्थानीय निकायों और पंचायतों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में कांजी हाउस और स्लॉटर हाउस जरूर बनाएं। नगर आयुक्त नितिन भदौरिया ने बताया कि जिले में कांजी हाउस, गौशाला और स्लाटर हाउस बनाने के प्रस्ताव निगम की ओर से शासन को भेजे जा चुके हैं। बजट भी मांगा गया है। यह प्रस्ताव जल्दी ही पास होने की संभावना है।
जिलाधिकारी ने गोवंश संरक्षण और संवर्धन के लिए निजी गोशाला संचालकों और सरकारी सहायता प्राप्त कर रही गोशाला संचालकों से कहा कि जिला प्रशासन के पास अपना कांजी हाउस तैयार होने तक वह प्रशासन द्वारा तस्करों से छुड़ाई गई गायों को अपने यहां रखकर उनकी देखभाल करें।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिले में पशुक्रूरता निवारण के लिए एनजीओ की सहायता भी ली जा रही है। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष एसएसपी के स्थान पर उनकी प्रतिनिधि एएसपी रचिता जुयाल, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड देहरादून के प्रभारी अधिकारी डा आशुतोष जोशी, रुड़की नगर निगम के नगर आयुक्त अशोक पांडे आदि मौजूद थे।