{"_id":"5ad7909e4f1c1b9f098b5462","slug":"81524076702-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रेक पर बुलेरो ले आई महिला, पैसेंजर देखकर उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रेक पर बुलेरो ले आई महिला, पैसेंजर देखकर उड़े होश
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार।
ज्वालापुर क्षेत्र के रेलवे के लाल पुल पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला बुलेरो को लेकर रेलवे पटरी पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने जैसे तैसे हरिद्वार की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन को रुकवाया। इसके बाद बुलेरो को धक्का देकर बाहर निकाला। आरपीएफ ने बुलेरो सवार महिला के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। पतंजलि योगपीठ में कार्यरत एक महिला अपनी सहकर्मी के साथ बुलेरो में सवार होकर आ रही थी। हाईवे से लालपुल की तरफ मुड़ गई। आगे पहुंचकर रेलवे लाइन पर बुलेरो फंस गई। महिला के होश उड़ गए। इधर, हरिद्वार की तरफ से आ रही ट्रेन को देखकर आमजन ने शोर मचा दिया। लोग ट्रेन की तरफ दौड़ पड़े। ड्राइवर ने ट्रेन रोक ली। इसके बाद बुलेरो को ट्रेन से हटाया गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ निरीक्षक इंद्रजीत शर्मा पहुंच गए।