{"_id":"5ab1306d4f1c1b68248b6561","slug":"81521561709-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा भक्त ने दिखायी गांधीगिरी, गंदे नालों को बंद करने रखा मौन व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा भक्त ने दिखायी गांधीगिरी, गंदे नालों को बंद करने रखा मौन व्रत
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गंगा को स्वच्छ एवं प्रदूषणरहित बनाने की मांग को लेकर गंगा भक्त रामेश्वर गौड़ ने शिवमूर्ति चौक पर एक दिवसीय मौन व्रत रखकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि केंद्र व राज्य सरकारों को अब गंगा के प्रति और अधिक जागरूक होना ही होगा।
गंगा भक्त रामेश्वर गौड़ ने कहा कि लाखों- करोड़ों श्रद्धालु मां गंगा के तटों पर धार्मिक आस्था के साथ पहुंचते है, लेकिन जिस तरह से गंदे नाले गंगा में समाहित हो रहे हैं उससे गंगा प्रदूषित हो गई है। सैकड़ों सीवरयुक्त गंदे नाले गंगा में बहाए जाने के बाद भी सरकारें आंखें मूंदे बैठी हैं।
विज्ञापन
गंगा भक्त रामेश्वर गौड़ ने समय-समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी गंगा में गिर रहे गंदे नालों को लेकर सरकार को जगाने की कोशिश की। उनका मानना है कि सामाजिक संस्थाओं के अलावा तीर्थ पुरोहितों, संत महंतों को भी गंगा प्रदूषण मुक्ति के आंदोलन धरातल पर चलाने होंगें। उनका कहना है कि गंगा हमारी आस्था की पहचान है। मां गंगा को स्वच्छ निर्मल बनाए रखने के लिए संयुक्त रूप से सहभागिता निभानी होगी। शिवमूर्ति चौक पर मौन व्रत एवं सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए रामेश्वर गौड़ ने जप तप कर सरकार का ध्यान गंगा के प्रति आकर्षित करने का काम किया। शिव मूर्ति चौक से गुजर रहे राहगीरों ने भी उनके इस प्रयास की सराहना की। समाजसेवी संदीप रावत का कहना है कि गंगा भक्त रामेश्वर गौड़ का यह प्रयास सरकार को चेतावनी देने वाला है।
विज्ञापन