फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नवसंवत्सर पर लगी श्रद्धा की डुबकी

नवसंवत्सर पर लगी श्रद्धा की डुबकी

Sun, 18 Mar 2018 10:51 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
नवसंवत्सर पर लगी श्रद्धा की डुबकी
हरिद्वार। नववर्ष के शुभारंभ पर देश के अनेक भागों से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। नया संवत मनाते हुए हरकी पैड़ी सहित अनेक स्थानों पर पंचांग पूजन किए गए। श्रद्धालुओं ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

गंगा नहाने के लिए विशेष रूप से पर्वतीय अंचलों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से श्रद्धालु पहुंचे। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान प्रात:काल प्रारंभ हो गया था। श्रद्धालुओं ने अलग-अलग और सामूहिक रूप से पंचांग पूजन में भाग लिया। हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था गंगा सभा ने एक समारोह आयोजित कर गंगा पंचांग का पूजन किया। आयोजन में गंगा सभा के सभापति कृष्ण कुुमार शर्मा, अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, महामंत्री राम कुमार मिश्रा, स्वागत मंत्री श्रीकांत वशिष्ट सहित अनेक तीर्थ पुरोहित उपस्थित थे। कुशावर्त घाट पर पुरोहितों में जगकल्याण की कामना करते हुए वैदिक मंत्रों के साथ गंगा मैया का दुग्धाभिषेक किया। पंडित हरिओम जयवाल शास्त्री के आचार्यत्व में हुए कार्यक्रम में आशीष गौतम, शिव कुमार कौशिक, निकुंज खेवड़िया, पवन गौतम, कमल पटवार, मोहन लाल सैरेये, विनित दलाल, महेश वशिष्ट आदि ने भाग लिया। पुरोहितों ने मां गंगा की आरती भी उतारी।
विज्ञापन

प्रसिद्ध धार्मिक संस्था सेवा समिति द्वारा पंचाग पूजन धूमधाम से किया गया। इसी के साथ सेवा समिति का शताब्दी वर्ष भी प्रारंभ हो गया है। संस्था के अध्यक्ष हरिराम कुमार, मंत्री जगत सिंह रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने संयुक्त रूप से गंगा पूजन कर शताब्दी वर्ष की घोषणा की। इस अवसर पर आयोजित सभा को मुकेश त्यागी, जगदीश पाहवा, ज्ञानचंद, ईश्वरी देवी, शिव शंकर गुप्ता, चिंता सिंह, अजीत सिंह, संदीप शर्मा, रामदास जैन, महावीर रौहेला आदि से संबोधित किया। सेवा समिति के संस्थापक पीतांबरदत्त पंत एवं प्रथम संचालक महंत ज्ञानदास के चित्र पर सभी ने माल्यापर्ण किया। यात्रियों को पंचाग वितरित किए गए। इसी प्रकार नववर्ष के अवसर पर अनेक संस्थाओं ने पंचांग पूजन किए। हरकी पैड़ी पर सायंकाल हुई वर्ष की प्रथम आरती में सैकड़ों श्रद्धालुुओं भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed