{"_id":"5a95979e4f1c1b28428b7c24","slug":"81519753118-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन होने से तेजी से बढ़ा व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन होने से तेजी से बढ़ा व्यापार
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन होने से तेजी से बढ़ा व्यापार
देश से ही नहीं, विदेशों से भी मांग
इस वित्तीय वर्ष पर सब की नजर
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
वर्तमान वित्तीय वर्ष में बाबा रामदेव की कंपनियां कितना कारोबार करती है, इस पर सबकी नजर है। अनुमान है कि इस वर्ष बाबा का कारोबार 20 हजार करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगा। यद्यपि बाबा अतिशीघ्र अपना कारोबार एक लाख करोड तक ले जाने की घोषणा कर चुके हैं, तथापि इस वर्ष का कारोबार उनके भविष्य की प्रगति राशि तय करेगा।
बाबा के पहले से ही बढ़ते जा रहे कारोबार को ऑनलाइन से गजब का बढ़ावा मिला है। देश ही नहीं दुनिया के कईं देशों से भी ऑनलाइन डिमांड बढ़ती जा रही है। देश में बाबा के जितने मेगा स्टोर हैं, वहां से भी फोन पर होम डिलीवरी शुरू की जा चुकी है। अब मेगा स्टोर पर फोन कर किसी भी सामन का आदेश दिया जा सकता है, जिसकी डिलीवरी एक घंटे के भीतर की जा रही है। यह सेवा फिलहाल शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध कराई गई है। कुछ समय बाद ही शहरों से 20 किलोमीटर तक सटे गांव में भी होम डिलीवरी सेवा का विस्तार किया जाएगा। उधर, अमेजोन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम आदि कंपनियों की ओर से शुरू की गई ऑनलाइन बुकिंग सेवा जबरदस्त कामयाब रही है। बाबा की कंपनियों के प्रोड्क्ट घर बैठे न केवल स्वदेश अपितु विदेशों में भी पहुंचाए जा रहे हैं।
पंतजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पंतजलि की हर्बल यूनिट में तैयार हो रहे सामान की मांग बढ़ने से चौबीसों घंटे काम शुरू किया जा चुका है। अब तीन सिफ्ट में कर्मचारियों की सेवा ली जा रही है। इस प्रकार आयुर्वेदिक औषधियों की डिमांड की जबरदस्त बढ़ी है।