{"_id":"58de90564f1c1bc20463eeb4","slug":"750-two-wheelers-sold-in-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में बिके 750 दो पहिया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में बिके 750 दो पहिया वाहन
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 31 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीएस-तीन की प्रतिबंधित दुपहिया वाहनों की खरीदारी के लिए भारी संख्या में लोग एजेंसियों पर पहुंचे, लेकिन एक दिन पहले ही सभी मौजूद स्टॉक बिक जाने पर लोगों को मायूसी हाथ लगी। इसके बावजूद लोग सिफारिश लगाकर बाइक मिलने की उम्मीद लगाते रहे। एजेंसियों पर एक दिन में अधिकतम वाहन 750 बेचने के साथ फोन कॉल आने का भी रिकार्ड बना।
सुप्रीम कोर्ट के बीएस-तीन के दुपहिया वाहनों पर प्रतिबंधित लगाने के अगले दिन बृहस्पतिवार को भारी छूट कर दी गई। दो दिन तक हीरो और होंडा बाइक निर्माता कंपनी ने पांच हजार से लेकर 20 हजार रुपये की छूट पर मौजूदा स्टॉक मिनटों में बेच दिया। भगत सिंह चौक स्थित हीरो की एजेंसी से 300, सिंहद्वार स्थित संसार होंडा से 300 और आर्यनगर स्थित अमृत होंडा से 150 बाइक एवं एक्टिवा बृहस्पतिवार को शाम होने से पहले ही बिक गए। शुक्रवार को इन बाइकों की डिलीवरी आवश्यक डाक्यूमेंट पूरे कर खरीदारों को दी गई, लेकिन दूसरी ओर नए खरीदारों की भारी संख्या एजेंसियों पर पहुंच गई। भीड़ का संभालना मुश्किल हो रहा। अमृत होंडा के मालिक महेंद्र पाल ने बताया कि स्टाक में पुराने मॉडल का कोई भी वाहन नहीं बचा। इन वाहनों को खरीदने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे और सिफारिश तक लगवाते रहे, लेकिन जब वाहन ही नहीं तो मजबूरी में इंकार करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इन दो दिनों में एक हजार कॉल समस्त स्टाफ ने रिसीव की है। वहीं एआरटीओ मनीष तिवारी का कहना है कि एक अप्रैल को यदि किसी ने पुराने प्रतिबंधित मॉडल का वाहन खरीदा या बेचा तो ऐसे वाहन का पंजीकरण नहीं होगा।