फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Radha Madhav Trust meeting held in Suman Nagar

Haridwar News: सुमन नगर में राधा माधव ट्रस्ट की हुई बैठक

Mon, 12 Oct 2026 05:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Radha Madhav Trust meeting held in Suman Nagar
बहादराबाद । सुमन नगर में स्थित की राधा माधव ट्रस्ट की ओर से रविवार शाम को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गौसेवा, गौवंश संरक्षण, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने सहित समाजहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। हरियाणा से पहुंचे गौ पुत्र दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील क्रांतिकारी और राष्ट्रीय मार्गदर्शक कल्लू गिरि महाराज ने कहा कि गौवंश का संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें पूरे समाज की भागीदारी जरूरी है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि गोवंश का संरक्षण करने के साथ ही समाज में आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना चाहिए। इस मौके पर सचिन सोलंकी, विकास चौधरी, अर्पित कुमार, विकास चौधरी, पंकज अवाना, रेखा सिंह, दिव्या यादव, राकेश चौधरी, हर्ष कश्यप, मनोज पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed