{"_id":"5ce04b58bdec2207167ed8c4","slug":"71558203224-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म और संस्कृति की प्रतीक है डोली यात्रा : नैथानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म और संस्कृति की प्रतीक है डोली यात्रा : नैथानी
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
स्वामी रामतीर्थ की तपस्थली विशोन पर्वत पर भगवान विश्वनाथ मां जगदीशिला की डोली यात्रा को 20वें उत्तराखंड भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत टिहरी गढ़वाल के 11 गांव हिंदाव से शनिवार को हरकी पौड़ी पर गंगा स्नान के लिए लाया गया। श्रद्घालुओं ने देव डोली का स्वागत करते हुए सुख समृद्घि के लिए आशीर्वाद लिया।
देव डोली लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के साथ मनीष खंडूरी समेत अन्य कई लोग पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं सनातन हिंदू धर्म की मान्यताओं का प्रतीक भगवान विश्वनाथ मां जगदीशिला की डोली यात्रा है, जो सम्पूर्ण उत्तराखंड को धार्मिक और सांस्कृतिक एकता के सूत्र में बांधती है। भारत माता मंदिर के श्रीमहंत ललितानंद गिरि ने कहा कि 20 वर्ष पूर्व मंत्री प्रसाद नैथानी ने डोली यात्रा शुरू कराई थी। यह एक परंपरा बन चुकी है, जिसका विस्तार विगत सात वर्षों में गढ़वाल के साथ साथ कुमाऊं में भी हो चुका है। यह प्रदेश के लोक कल्याण की यात्रा है। स्थानीय आयोजन समिति के अध्यक्ष आमेश शर्मा ने विभिन्न राजनीतिक दलों, समाजसेवी संस्थाओं, व्यापारियों और श्री गंगा सभा की ओर से स्वागत किए जाने पर आभार जताया। कहा कि सनातन हिंदू धर्म में हमारी आस्था सर्वोपरि है। इस अवसर पर भाजपा नेता नरेश शर्मा, अन्नु कक्कड़, मोती बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतेंद्र झा, संगीत मदान, मोहित जोशी, आदित्य झा, गगन नामदेव, मनोज झां, योगेश ठेकेदार, अनीता वर्मा, नवीन दुबे, वीरेंद्र शर्मा, संजय वर्मा, अमर शदाणी, शुभ्र रस्तोगी, वरूणेश कुमार, कैलाशपति मैठानी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओपी चौहान, डॉ. समीर सिंह, आशीष शर्मा, सेवा दल के इलमचंद, गौरव कौशिक, मंजू रानी, लक्ष्मी मिश्रा और आशीष गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
डोली यात्रा के साथ टिहरी गढ़वाल से समिति के अध्यक्ष रूप सिंह बजियाला, ललिता प्रसाद नैथानी, कुशलानंद महावीर सिंह राणा, कुंवर सिंह राणा, राजेंद्र सिंह मेहरा आदि साथ आए। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने देव डोली का स्वागत किया। देव डोली को स्नान कराने के दौरान हरकी पैड़ी पर देवों का आशीर्वाद पाने के लिए श्रद्घालुओं की भीड़ रही।