फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   मासूमों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरेगा डीएम का खिलौना बैंक

मासूमों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरेगा डीएम का खिलौना बैंक

Wed, 25 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मासूमों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरेगा  डीएम का खिलौना बैंक
राजेश शर्मा
विज्ञापन

हरिद्वार। अपनी कार्यप्रणाली के चलते हर रोज नई सुर्खियों रहने वाले हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत इस बार बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने के लिए नई योजना लेकर आए हैं। जिलाधिकारी की ओर से जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों के लिए खिलौना बैंक बनाया है। इसकी शुरुआत जिलाधिकारी ने अपने बच्चों के कुछ खिलौने इस बैंक में देकर इसकी शुरुआत कर दी है। जिलेभर के लोगों से उन्होंने अपने बच्चों के रिजेक्ट किए जा चुके खिलौने इस बैंक में दान देने की अपील की है।

जिलाधिकारी दीपक रावत और मुख्य विकस अधिकारी स्वाति भदौरिया का मुख्य फोकस इन दिनों जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण पर है। दोनों आला अधिकारियों ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को विकसित करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। कई आंगनबाड़ी केंद्रों की रंगाई-पुताई करने के साथ ही इन केंद्रों पर संसाधन भी विकसित कराए जा रहे हैं। जिले में इन केंद्रों पर करीब दो लाख सत्तर हजार बच्चे पढ़ते हैं। जिलाधिकारी दीपक रावत ने सहयोगी अधिकारियों के साथ योजना बनाकर बच्चों के लिए एक खिलौना बैंक बनाया है। जिले के सभी सक्षम लोगों से जिलाधिकारी ने यह अपील की है कि उनके घरों में बेकार पड़े ऐसे खिलौने जिनसे उनके बच्चे अब नहीं खेलते हैं वे ऐसे खिलौने इस बैंक में दान दे सकते हैं। इन खिलौनों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित किया जाएगा ताकि केंद्रों पर आने वाले बच्चे इन खिलौनों से खेल सकें। जिलाधिकारी दीपक रावत ने इस अभियान की शुरुआत अपने बच्चों के खिलौने सबसे पहले इस बैंक में सौंप कर की है। उन्होंने कहा कि लोगों की मदद से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी की इस पहल को कई अन्य अधिकारियों का भी समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed