फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   कुंभ में

कुंभ में

Wed, 21 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
कुंभ में

विज्ञापन
हरिद्वार।
कुंभ-2021 में अनुमानित 866.72 लाख के बजट से काम होंगे। इस धनराशि का प्रस्ताव 22 विभागों के अधिकारियों की ओर से रखा गया। पीडब्ल्यूडी ने हरिद्वार रिंग रोड सहित कुंभ मेले के दौरान बनने वाले 28 पुलों के निर्माण का प्रस्ताव रखा। जिस पर डीएम ने इनमें से चार पुलों के स्थायी निर्माण किए जाने के निर्देश दिए।
मंगलवार को सीसीआर में जिलाधिकारी दीपक रावत ने कुंभ मेला- 2021 की तैयारियों और संभावित कार्यों के संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभागों की ओर से बताए गए आवश्यक कार्यों में से प्राथमिकता के आधार पर कार्य डीएम ने चिन्हित किए। अभी तक कुल 22 विभागों के कार्य प्रस्ताव एवं अनुमानित लागत का विवरण शासन को भेजा है। इन कार्यों की अनुमानित लागत 866.72 लाख है। शेष विभागों से अति शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जनपद में किए जाने वाले कुंभ कार्य स्थायी प्रकृति हों। जिसका लाभ यहां आनेवाले तीर्थ, समय-समय आयोजित होने वाले मेलों व पर्वों में किया जा सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी विभागों के छोटे कार्यों पर शीघ्र टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए। पशु कल्याण विभाग को मेलों के दौरान आवारा पशुओं के लिए लोडिंग वाहन चिन्हित स्थानों पर लगाए जाने की बात कही। पुलिस विभाग सहित सभी विभागों से अतिीरक्त पार्किंग बनाने वाले स्थान चिन्हित के जाने को लेकर सुझाव आमंत्रित किए ।बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके, मुख्य नगर आयुक्त नितिन भदौरिया, एचआरडीए सचिव बंशीधर तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट मनीष सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
कुंभ में इन कार्यों के प्रस्ताव रखे
सिंचाई विभाग ने चीला रोड, कांवड़ पटरी चौड़ीकरण, कांगड़ा घाट का चौड़ीकरण, दीनदयाल पार्किंग से चंडी देवी पुल तक पैदल पटरी का निर्माण, गंगा नदी के तट पर कांगड़ी गांव में घाटों का निर्माण, डामकोठी के डाउन स्ट्रीम में पुल, जटवाड़ा तक घाटों का निर्माण और सुंदरीकरण, भारी वाहनों के लिए धनौरी-सिडकुल में लिंक रोड का निर्माण हरिद्वार के लिए किए जाने का प्रस्ताव रखा। ऋषिकेश, रुड़की सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने भी कार्यों का प्रस्ताव भी रखा। पीडब्ल्यूडी ने हरिद्वार रिंग रोड सहित कुंभ मेले के दौरान बनने वाले 28 पुलों के निर्माण का प्रस्ताव रखा। जिलाधिकारी ने इनमें से चार पुलों का स्थायी निर्माण किए जाने के निर्देश दिए। इनमें दक्षद्धीप- बैरागी कैंप को जोड़ने वाले पुलों को स्थायी बनाए जाने की योजना है। रुड़की-बहादराबाद- धनौरी पुल को भी स्थायी बनाया जाएगा। यूपीसीएल की ओर से हरकी पैड़ी, कनखल में लाइन अंडर ग्राउंड किए जाने के स्थायी कार्य, विद्युत लाइन डालने, कांपैक्ट सब स्टेशन बनाने और ललतारौपुल, जगजीतपुर में बड़े सबस्टेशन के स्थायी कार्य किए जाएंगे।

-----------------------
सीएमओ नहीं पहुंचे बैठक में
कुंभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के बैठक के अनुपस्थित रहने पर सीएमओ हरिद्वार को समस्त जानकारियों सहित कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed