फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   70 thousand fine on landlords for giving room without verification

Haridwar News: बिना सत्यापन कमरा देने पर मकान मालिकों पर 70 हजार जुर्माना

Mon, 28 Oct 2024 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
70 thousand fine on landlords for giving room without verification
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह सत्यापन अभियान चलाया गया। विभिन्न कॉलोनियों में अभियान चलाकर बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सात मकान मालिकों पर 70 हजार का जुर्माना लगाया गया। इस दाैरान 155 लोगों का सत्यापन किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल प्रदीप बिष्ट की अगुवाई में बाहरी व्यक्तियों, फड़, ठेले, रेहड़ी, सब्जी लगाने वाले और किरायेदारों व घरेलू नौकरों का डोर टू डोर सत्यापन करने के लिए अभियान चलाया गया। सराय क्षेत्र के आसपास, बाल्मीकि बस्ती, डोंगरीला बस्ती, अंबेडकर नगर, रानीपुर मोड़ आदि जगहों पर 155 लोगों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर सात मकान मालिकों के खिलाफ 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक मकान मालिक के 10-10 हजार के कुल 70 हजार का जुर्माना लगाया गया। चलानी रिपोर्ट न्यायालय भेजी गई है। संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत 10 चालान कर 2500 रुपये की धनराशि वसूली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed